बरेली। गर्मियों का सीजन शुरू होने के साथ ही ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगी है। नियमित ट्रेनों में तीन माह तक कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से बरेली होते हुए अलग-अलग दिशाओं में अप-डाउन 54 समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। मंगलवार को रेलवे ने छपरा-अमृतसर-छपरा समर स्पेशल ट्रेन की समय सारणी जारी की है।
05049 छपरा-अमृतसर समर स्पेशल ट्रेन 26 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित की जाएगी। छपरा से सुबह 9.55 बजे चलने के बाद सीवान, थावे, तमकुही, पडरौना, कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर होते हुए रात 11:10 बरेली आएगी। यहां से चलने के बाद मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, अंबाला, जालंधर होते हुए अगले दिन सुबह 9.30 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
05050 अमृतसर-छपरा समर स्पेशल ट्रेन अमृतसर से 27 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक शनिवार को संचालित की जाएगी। अमृतसर से दोपहर 12:45 बजे चलने के बाद रात 23:14 बजे बरेली आएगी और अगले दिन दोपहर दो बजे छपरा पहुंचेगी।