फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: देहरादून रूट की अप-डाउन छह विशेष ट्रेनें फुल, नियमित में भी कन्फर्म टिकट नहीं

Fri, 14 Jun 2024 06:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते इन दिनों ट्रेनों पर यात्रियों के बढ़े दबाव को देखते हुए रेलवे बरेली होते हुए नैनीताल के लिए अप-डाउन छह ग्रीष्मकालीन ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसके बाद भी नियमित के साथ विशेष ट्रेनों में भी कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा। लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस में भी वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन

बरेली-देहरादून के बीच चलने वाली नियमित ट्रेनों में स्लीपर से लेकर एसी श्रेणियों तक में जून के अंत तक वेटिंग है। देहरादून-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष 04309, गोरखपुर-देहरादून विशेष ट्रेन 04310, हावड़ा-देहरादून विशेष ट्रेन 04311, देहरादून-हावड़ा विशेष ट्रेन 04312, मुजफ्फरपुर-देहरादून विशेष ट्रेन 04313 और देहरादून-मुजफ्फरपुर 04314 विशेष ट्रेन में भी 20 जून तक कन्फर्म टिकट नहीं हैं।
लंबी वेटिंग के बाद भी इन ट्रेनों में लगातार बुकिंग हो रही है। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि जिन रूटों पर यात्रियों का ज्यादा दबाव है उन पर ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का विचार किया जा रहा है। कुछ रूटों पर एक या दो फेरों के लिए भी विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें