फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ब्रजेश पाठक बोले, घोसी उपचुनाव जीत रही भाजपा, लोगों BJP के पक्ष में किया भारी मतदान

Wed, 06 Sep 2023 12:47 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, बरेली
विज्ञापन
ब्रजेश पाठक - फोटो : ANI
विज्ञापन

घोसी विधानसभा उपचुनाव पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा घोसी उपचुनाव जीत रही है क्योंकि लोगों ने भाजपा के पक्ष में भारी मतदान किया है।

घोसी विधानसभा उप चुनाव के लिए मंगलवार को हुए मतदान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) बनाम इंडिया के बीच कांटे का मुकाबला हुआ है। हालांकि भाजपा और समाजवादी पार्टी के तमाम प्रयास के बावजूद मतदान 51 प्रतिशत तक ही पहुंचा।
विज्ञापन


भाजपा के समर्थित माने जाने वाले नोनिया चौहान, राजभर, निषाद और कुर्मी मतदाताओं ने भी मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं सपा के परंपरागत वोट बैंक मुस्लिम और यादव समाज के साथ सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह के के सजातीय ठाकुर मतदाताओं ने भी पूरे जोश से मतदान कर मुकाबले को न केवल रोचक बल्कि कांटे का बनाया। बरहाल यह माना जा रहा है कि जो भी दल दलित मतदाताओं में सेंध लगाने में जितना सफल रहेगा बाजी उसके के हाथ लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें