फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आज मनाया जाएगा यूपी दिवस, किया जाएगा सम्मान

Sat, 24 Jan 2026 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश दिवस-2026 में शनिवार को शहर के गांधी प्रेक्षागृह में यूपी दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमें विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान भी किया जाएगा। उपायुक्त उद्योग मुकेश कुमार ने बताया कि यूपी दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत बरखेड़ा वार्ड नंबर चार के राहुल वर्मा, शहर के पकड़िया नौगवां की पिंकी देवी, देशनगर की शारदा मौर्य, सराई खाम की प्रभा रस्तोगी और अमरगंज मुस्तकिल की गुड्डी देवी को टूलकिट दी जाएगी। इसके साथ ही उद्योग विभाग जिले के उद्यमी अंशुल खेरा, निक्की प्लानीय चौधरी, शांतुन अग्रवाल, हिना परवीन, टिंकू और पुष्पा देवी को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें