फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन 30 मार्च से

Sat, 12 Mar 2016 12:55 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा के बाद 30 मार्च से कॉपियों का मूल्यांकन होगा। इस बार 15 दिन में ही कॉपियां जांची जाएंगी। इस संबंध में सभी जिलों के डीआईओएस को निर्देश भेजे गए हैं। मूल्यांकन को लेकर इलाहाबाद में 28 मार्च को बैठक भी होगी। इसमें मूल्यांकन केंद्रों के उपनियंत्रकों को बुलाया गया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए डीआईओएस कार्यालय से राजकीय इंटर कॉलेज, एमबी इंटर कॉलेज, बिशप मंडल इंटर कॉलेज, विष्णु इंटर कॉलेज और एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज में केंद्र बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था। बोर्ड ने सभी केन्द्रों को मंजूरी दे दी है। 30 मार्च से यहां मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस बार कॉपियों के जांचने के लिए बहुत कम समय मिला है। सबसे ज्यादा समस्या अनिवार्य पेपर में आएगी क्योंकि इसमें कॉपियों की संख्या अधिक होती है। यही स्थिति दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान जैसे विषयों की भी होती हैं, क्योंकि इन विषयों के शिक्षक भी कम होते हैं। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि मूल्यांकन की तैयारियां जल्दी शुरू की जाएंगी। 30 मार्च से पहले ही केंद्रों का निरीक्षण भी किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें