फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने 18 संवेदनशील केंद्र चिह्नित किए

Sat, 30 Jan 2016 12:48 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड ने नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्रों का अलग-अलग विभाजन कर दिया है। संवेदनशील केंद्र अलग कर दिए गए हैं, ताकि वहां पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई जा सके। इसमें कृषि इंटर कॉलेज परधौली, पांचाल प्रदेश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेवती आंवला, सतीश चंद्र इंटर कॉलेज पढेरा फरीदपुर, दर्शनानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंगदपुर खमरिया फरीदपुर, आनंद मेमोरियल इंटर कॉलेज भिलैया बहेड़ी, खुसरो मेमोरियल इंटर कॉलेज सनईया रानी सीबीगंज, रिजवान हुसैन कादरी इंटर कॉलेज बल्लिया सीबीगंज, आदर्श कृष्णा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवदिया झादा, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज हौसपुर मीरगंज, दुनका इंटर कॉलेज मीरगंज, आत्मा राम इंटर कॉलेज बल्लिया आंवला, ठाकुर रोशन सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज चठिया फैजू फरीदपुर, सरदार पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरीदपुर बहेड़ी, प्रताप किसान जनता आदर्श इंटर कॉलेज मझगवां आंवला, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज राजपुर कलां आंवला, सर्वोदय जन कल्याण इंटर कॉलेज भमोरा आंवला, डीआरएम इंटर कॉलेज आंवला, अजीत सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुतरोई आंवला को संवेदनशील चिह्नित किया गया है। आंवला में सबसे ज्यादा 22 विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए गए। इसमें 14 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। तहसीलों में सबसे ज्यादा आंवला के वित्तविहीन विद्यालयों में ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें