बरेली। कैंट बोर्ड की तरफ से सदर बाजार स्थित गोल चौक का सुंदरीकरण कराया गया है। इसके मध्य में भगवान शंकर की गोल्डन मूर्ति लगाई गई है। इसका अनावरण रविवार को कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने किया। कैंट विधायक ने कहा कि आने वाले समय में इस स्थान को धोपेश्वरनाथ नगर नाम से भी जाना जाएगा। इस स्थान की भव्यता से इसकी ऐतिहासिकता को और पहचान मिलेगी। नया चौराहा देखने में काफी आकर्षक लग रहा है। वहां प्रत्येक श्रद्धालु भगवान शंकर की मूर्ति के सामने सेल्फी लेते दिखे। इस मौके पर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष श्रुति गंगवार, कैंट बोर्ड की सीईओ डॉ. तनु जैन, नामित सभासद कैंट बोर्ड डॉ. वैभव जायसवाल, कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष शशिकांत जायसवाल, शिखा नायर आदि मौजूद रहीं।