फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अज्ञात व्यक्ति ने दरोगा बताकर ठगे चार हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। आरोपियों को गिरफ्तार करने के नाम पर अज्ञात व्यक्ति ने खुद को दरोगा बताकर शिकायतकर्ता से चार हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ थाना हाफिजगंज में तहरीर दी है। थाना हाफिजगंज के गांव नौवा नगला निवासी रमेश चंद्र ने बताया कि 10 जून को गांव के ही सुंदरलाल से मारपीट हो गई थी। इसमें उनके बेटे व पत्नी के चोट लगी थी। शिकायत करने पर पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पीड़ित ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और उसने खुद को दरोगा बताया और हड़काकर संबंधित आरोपी को गिरफ्तार करने के नाम पर उससे चार हजार रुपये ले लिए। उसके बाद कॉलर का फोन बंद जाने लगा, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें