बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय समेत इससे संबद्ध सभी कॉलेजों को 31 जुलाई तक बंद करने का आदेश दिया गया है। कुलपति प्रोफेसर डॉ. अनिल शुक्ल के आदेश पर कुलसचिव सुनीता पांडेय ने सभी विभागाध्यक्षों और कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि कोविड-19 के तेजी से फैल रहे संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से जारी दिशानिर्देश के बाद विश्वविद्यालय ने यह फैसला किया है। सभी शिक्षक और कर्मचारी मुख्यालय पर ही रहेंगे। मुख्यालय छोड़ने से पहले संबंधित अधिकारी को सूचना देंगे। साथ ही घर से ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन करेंगे।