फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री का तंज: मनीष सिसोदिया देश के पहले शिक्षा मंत्री होंगे जो शराब के घोटाले में हुए बंद

Wed, 01 Mar 2023 03:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल बुधवार को वाटर वुमन शिप्रा पाठक द्वारा गोमती उद्गम स्थल से शुरू की गई पदयात्रा को हरी झंडी दिखाने आए थे।
विज्ञापन
प्रह्लाद पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि भारत का दिल्ली एक ऐसा राज्य है, जहां की सरकार के एक-तिहाई मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद है। वह यहीं नहीं रुके आम आदमी पार्टी के दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यह देश के ऐसे पहले शिक्षा मंत्री होंगे जो शराब के भ्रष्टाचार में जेल में बंद है।

विज्ञापन


भ्रम की राजनीति ज्यादा दिन तक नहीं चलती। नैतिक मूल्यों और नैतिक शिक्षा को आघात पहुंचाना दुखदाई है। दिल्ली राज्य की जनता यह गंभीरता से लेगी। पीलीभीत की प्राकृतिक सुंदरता की तारीफ की। और जल संरक्षण पर संदेश दिया।

दरअसल केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल बुधवार को वाटर वुमन शिप्रा पाठक द्वारा गोमती उद्गम स्थल से शुरू की गई पदयात्रा को हरी झंडी दिखाने आए थे। इससे पूर्व पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मीडिया से रूबरू होते उन्हें दिल्ली सरकार पर तल्ख प्रहार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें