फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कक्षा छह व नौ के विद्यार्थियों में भाषा गणित की समझ का होगा आकलन

Sun, 29 Oct 2023 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तीन नवंबर से कक्षा छह और नौ के विद्यार्थियों में भाषा और गणित के प्रति समझ का आकलन किया जाएगा। डीएलएड व बीएड प्रशिक्षुओं को जिलेभर में सर्वेक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। करीब 35 शिक्षकों को सर्वेक्षण अधिकारी नियुक्त करने के साथ ब्लॉक स्तर पर बीईओ की भी ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

डीआईओएस देवकी सिंह के मुताबिक निपुण लक्ष्य अब सिर्फ कक्षा तीन तक ही सीमित नहीं हैं। जिले के 1161 विद्यालयों में कक्षा छह व नौ के विद्यार्थियों की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जाएगा। यहां फील्ड इन्वेस्टिगेटर तैनात किए जाएंगे। ये विद्यार्थियों की स्थिति पर लगातार नजर रखेंगे। उतार-चढ़ाव और सुधारात्मक स्थितियों का आकलन करेंगे।
इस प्रक्रिया का निर्देशन राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की ओर से किया जाएगा। चयनित स्कूलों में 522 माध्यमिक के और 639 बेसिक के हैं। चयनित प्रशिक्षु व शिक्षक विद्यार्थियों से संवाद करके उनमें भाषा और गणित के प्रति समझ की स्थिति की रिपोर्ट तैयार करेंगे।
विज्ञापन

-
एनसीईआरटी के निर्देशन में यह सर्वे किया जाएगा। इसके जरिये स्टेट एजुकेशनल एचीवमेंट सर्वेक्षण की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) व जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) को दी गई है। डायट में चयनित प्रशिक्षुओं व अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। - मनोज कुमार, प्राचार्य, डायट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें