अलीगंज। गैनी-अखा मार्ग पर किशनपुर के पास दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मझगवां सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने दोनों की हालत गंभीर देख बरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गैनी निवासी विनोद मंगलवार को शाम के वक्त करगैना जा रहे थे। वह किशनपुर गांव से थोड़ी आगे पहुंचे ही थे कि किशनपुर निवासी पेट्रोल पंप से डीजल लेकर गलत दिशा में तेज रफ्तार से युवक बाइक ला रहा था। इसी दौरान दोनों बाइकें आमने-सामने से भिड़ गईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मझगवां सीएचसी पहुंचाया। वहां से चिकित्सक ने घायलों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद