फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो युवकों ने कारोबारी से 36.50 लाख रुपये ठगे, रिपोर्ट

Thu, 08 Aug 2024 03:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोलतार व पेट्रोकेमिकल कारोबारी अदनान रसूल से दो लोगों ने 36.50 लाख रुपये ठग लिए। एसएसपी के आदेश पर किला पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

किला थाना क्षेत्र के केला बाग निवासी अदनान रसूल ने बताया कि वह कोलतार और पेट्रोकेमिकल्स की आपूर्ति करते हैं। अक्तूबर 2023 में संजयनगर के उत्कर्ष सक्सेना और बारादरी पनीर वाली गली निवासी शिवम मिश्रा उनकी फर्म पर आए। खुद को गुजरात की कंपनी का सेल्स मैनेजर बताते हुए अन्य कंपनियों से कम रेट पर पेट्रोकेमिकल्स की आपूर्ति करने की बात कही।
उत्कर्ष की बातों में आकर उन्होंने 21 अक्टूबर 2023 को 20 लाख, 26 अक्टूबर को 9.50 लाख, 28 अक्टूबर को पांच लाख और 27 नवंबर 2023 को दो लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। कई दिन बाद भी पेट्रोकेमिकल्स की सप्लाई नहीं पहुंची तो उत्कर्ष और शिवम के बारे में जानकारी जुटाई। पता चला कि दोनों गुजरात की किसी कंपनी में काम नहीं करते हैं। रुपये मांगे तो आरोपियों ने इन्कार कर दिया। मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की गई। किला पुलिस ने उत्कर्ष सक्सेना और शिवम मिश्रा के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किन-किन खातों में रुपये भेजे गए, उनकी डिटेल पुलिस ने मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें