फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आवारा कुत्तों ने दो साल के मासूम पर किया हमला, शरीर पर कई जगह नोचा

Sun, 14 Apr 2024 01:19 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मासूम बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र में आवारा कुत्तों के झुंड ने दो साल के मासूम पर हमला कर दिया। कुत्तों ने नोचकर उसे घायल कर दिया। बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


भोजीपुरा के भगवंतापुर गांव निवासी दो वर्षीय वंश पुत्र नंदकुमार को जिला अस्पताल लाया गया। वंश की मां पूजा ने बताया कि शुक्रवार रात वह लोग खेत पर गेहूं काटने गए थे। वंश भी उनके साथ गया था। वह खेत पर ही खेल रहा था। तभी खेत से कुत्तों का झुंड आया और मासूम पर हमला कर दिया। शरीर पर कई जगह कुत्तों ने बुरी तरह काटा और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद वंश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मनेहरा के मुर्गी फार्म के पास मंडराते हैं झुंड 
भगवंतापुर और मनेहरा दोनों गांव आसपास ही हैं। होली से पहले फूल लेने गई मनेहरा गांव की बच्ची पर भी कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया था। गंभीर हालत में बच्ची को बरेली के अस्पताल लाया गया था। वंश के साथ भी घटना इसी क्षेत्र में हुई। स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि मनेहरा में मुर्गी फार्म के पास मांस के चक्कर में कुत्तों के झुंड मंडराते रहते हैं। इसी वजह से कुत्ते यहां हिंसक भी हो रहे हैं और बच्चों पर हमले कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें