फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो महिलाओं ने दुकान से उड़ाए पांच सूट, घेराबंदी करके दुकानदार ने पकड़ा

विज्ञापन
सिरौली। पुलिस हिरासत में दोनो महिलाएं
विज्ञापन
सिरौली। ग्राहक बनकर बुर्के में दुकान पर आईं दो महिलाएं पांच हजार रुपये के पांच सूट लेकर फरार हो गई। संदेह होने पर दुकानदार ने घेराबंदी करके दोनों महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बे की काॅलेज मार्केट में उज्जैर की कपड़े की दुकान है। बुधवार शाम साढ़े चार बजे दो महिलाएं बुर्का पहनकर दुकान पर सूट खरीदने आईं। दुकानदार उज्जैर ने बताया कि दो दर्जन से ज्यादा सूट देखने के बाद भी उन महिलाओं को कोई सूट पसंद नहीं आया। बार-बार और सूट दिखाने की मांग करती रही। इधर, साप्ताहिक बाजार होने के कारण ग्राहकों की भीड़ अधिक थी। इसी का फायदा उठाकर दुकानदार की नजर से बचते ही उन महिलाओं ने पांच हजार की कीमत के पांच सूट लेकर फरार हो गई। दुकानदार को संदेह होने पर उसने परिचितों की मदद से घेराबंदी कर पक्का बाग स्थित सूनसान जगह पर दोनों को पकड़ लिया।
मुरादाबाद की रहने वाली हैं दोनों
पूछताछ में दोनों महिलाओं ने अपना नाम शहबाज पत्नी अख्तर और ईश्वरी पत्नी आजाद निवासी मोहल्ला सराय, थाना गलसहित, मुरादाबाद बताया है। कस्बा इंचार्ज विवेक चौधरी ने बताया कि दोनों महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें