सिरौली। ससुरालियों ने अलग अलग कारणों से दो नवविवाहिताओं को घर से निकाल दिया। दोनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सिरौली के गांव भूड़ा की रागनी ने बताया कि उनकी शादी दो साल पूर्व थाना मिलक (रामपुर) के गांव नगला उदई के संजय के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न शुरू हो गया। एक के बाद एक मांग बढ़ती गई। विरोध करने पर गत 25 जुलाई को उसके पति संजय, सास बिरमा, ससुर कन्हैयालाल, ननद नीतू, देवर गनपत ने उसके साथ मारपीट की और रात में घर से निकाल दिया। इधर, दूसरे मामले में सिरौली के ही गांव औरंगाबाद की नीतू ने बताया कि उनकी शादी 10 साल पहले रामपुर शाहबाद थाने के गांव हिम्मतपुर के जयवीर के साथ हुआ था। शादी के बाद औलाद नहीं होने के कारण ससुराल वाले आए दिन ताने देने के साथ मारपीट करने लगे। 28 जुलाई को ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया और उससे दत्तक पुत्री को छीन लिया। थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि मामले की जांच कराकर एक्शन लिया जाएगा। संवाद