भोजीपुरा। धौराटांडा के पास ईशापुर गांव में बृहस्पतिवार शाम को बिजली गिरने से दो ट्रांसफार्मर जल गए। इससे कस्बा और औद्योगिक क्षेत्र की बिजली बाधित हो गई। धौराटांडा बिजली उपकेंद्र के अवर अभियंता समशुल इस्लाम ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को बारिश के साथ बिजली गिर गई। इससे ईशापुर में 25 केवी और 63 केवी का ट्रांसफार्मर जल गया, जिसकी वजह से चार राइस मिलों के सीटीपी छोटे ट्रांसफार्मर फुंक गए। इससे कस्बा और औद्योगिक क्षेत्र की बिजली ठप हो गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को ट्रांसफार्मरों को बदला जाएगा। संवाद