बरेली। आने वाले दो दिनों में रेल यात्रियों की समस्या बढ़ जाएगी। 14 और 15 अप्रैल को गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के जगतबेला-सहजनवा-मगहर स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली और इंटरलॉकिंग कार्यों की वजह से 40 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित होंगी। इनमें 10 ट्रेनें बरेली होकर गुजरती हैं।
रविवार और सोमवार को 15273/15274 रक्सौल-आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 17 अप्रैल तक 05459/05460 सीतापुर-शाहजहांपुर-सीतापुर को भी निरस्त रखा जाएगा। इसके अलावा 14 अप्रैल को 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस, 15655 कामाख्या-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस को निर्धारित रूट गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान पर गोरखपुर-आनंदनगर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाया जाएगा। 14 और 15 अप्रैल को 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस, 15 अप्रैल को 15280 आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस, 12556 बठिंडा-गोरखपुर एक्सप्रेस को गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान पर गोरखपुर-आनंदनगर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाया जाएगा। 15 अप्रैल को 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस को छपरा-गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी के स्थान पर छपरा-मऊ-शाहगंज-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते और 14 अप्रैल को 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस को बाराबंकी-गोंडा-बस्ती-गोरखपुर-छपरा के स्थान पर बाराबंकी-अयोध्या कैंट-शाहगंज-मऊ-छपरा के रास्ते चलाया जाएगा।