फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खनन में इस्तेमाल हो रहीं दो ट्रैक्टर-ट्राॅलियां पकड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। तहसील नवाबगंज क्षेत्र में मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को पकड़ लिया। नायब तहसीलदार ने खनन में इस्तेमाल हो रही दोनों ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को पकड़ने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से खनन में लगे वाहन चालकों में खलबली रही। मंगलवार को तहसील नवाबगंज में खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन की ओर से निगरानी की जा रही है। इसी दौरान नायब तहसीलदार शुभम पांडेय ने टीम के साथ खनन में प्रयोग की जा रही दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को ईधजागीर गांव के जंगल से पकड़ लिया। दोनों वाहनों को राजस्व टीम ने लाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। तहसीलदार सत्येंद्र कटिहार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें