फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डीजल चुराकर भाग रहे दो चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में चोर। स्रोत:पुलिस
विज्ञापन
शीशगढ़। पुलिस ने डीजल चुराकर भाग रहे दो चोरों को थाना क्षेत्र के ग्राम कैमरिया व कुतुबपुर के जंगल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह प्रात: पांच बजे थाना प्रभारी राधेश्याम को सूचना मिली कि ग्राम कैमरिया व कुतुबपुर के जंगल में दो चोर चोरी का सामान लेकर भागने की फिराक में हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से चोरी कर लाए गए डीजल की दो केन भी बरामद हुई है। पूछताछ करने पर दोनों ने अपना नाम कल्लू उर्फ नीरपाल पुत्र जीत सिंह व करन पुत्र रमेश निवासी वार्ड नंबर 16 कस्बा किच्छा बताया है।
विज्ञापन

दोनों चोर ग्राम कैमरिया के निकट एक कोल्हू से डीजल चुराकर लाए थे। उपरोक्त दोनों ने कुछ दिन पूर्व ग्राम कुतुबपुर में नितिन सिंह, इकबाल, धर्मेंद्र व जान मोहम्मद के घर से चोरी करना कुबूल किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें