बरेली। एसएसपी अनुराग आर्य ने लापरवाही समेत विभिन्न आरोपों में निलंबित किए गए दो उप निरीक्षकों और 12 कांस्टेबलों को बहाल कर दिया है। शनिवार देर रात एसएसपी ने उनका बहाली आदेश जारी किया। एसएसपी ने बताया कि उपनिरीक्षक रामौतार, महेशचंद्र, कांस्टेबल मोहित कुमार, हिमांशु, अमित कुमार, जसवीर सिंह, वीरेश कुमार, मोहित, मनोज कुमार, अंकित गुप्ता, आशीष कुमार, विक्रांत आर्य, देवेश कुमार और धर्मेंद्र सिंह का निलंबन वापस लेते हुए इनको बहाल कर दिया गया है। संवाद