फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवा संसद में रुविवि के दो विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

Thu, 16 Apr 2026 03:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक केंद्र के दीपांशु दीप और सुनैना सक्सेना ने दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है। आयोजन में दीपांशु ने जहां विपक्ष की भूमिका में सरकार की नीतियों को चुनौती दी, वहीं सुनैना सक्सेना ने पक्ष में रहकर तार्किक ढंग से अपनी बात रखी। दोनों ही प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय मुद्दों और विभिन्न बिलों पर अपने सशक्त वक्तव्यों से सभी को प्रभावित किया।इस शानदार उपलब्धि पर कुलपति प्रो. केपी सिंह ने दोनों विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान कुलसचिव हरीश चंद, परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह, डॉ. ज्योति पाण्डेय, तपन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें