रिठौरा। चौकी क्षेत्र में स्कूल से घर जाते समय मंगलवार को दो छात्रों को पीटकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित दो छात्रों की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। कक्षा नौ के छात्र ने बताया कि वह स्कूल से छुट्टी के बाद अपने साथी के साथ घर जा रहा था। तभी गेट पर कुछ साथी आपस में मारपीट कर रहे थे। उन्होंने इसका विरोध किया तो उसे और उसके दोस्त को पीट दिया। चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद