भमोरा। अफीम के साथ पकडे गए आरोपी-संवाद
भमोरा। एएनटीएफ की बरेली यूनिट ने अलीगंज रोड पर रामपुरा गांव के पास से अफीम तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तस्करों के पास से तीन किलो अफीम बरामद हुई है। पुलिस महानिरीक्षक एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स लखनऊ के निर्देशन में रामपुर मोड़ से अलीगंज जाने वाले रोड पर टीम ने अभियान चलाया। आरोपियों के पास से एक मोबाइल फोन, 590 रुपये नकदी के साथ एक बाइक बरामद की है। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम ललिता प्रसाद उर्फ छोटा व दूसरे ने अपना नाम जोगिंदर उर्फ जुगनू निवासी ग्राम कमालपुर थाना अलीगंज बताया है। इसमें से एक आरोपी ने बताया कि उनका छोटा भाई किरन पाल बिहार से कम दामों में अफीम लाता है। संवाद