फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अफीम सहित दो तस्कर पकड़े

विज्ञापन
बिशारतगंज पुलिस हिरासत में मादक पदा​र्थ तस्कर
विज्ञापन
बिशारतगंज। पुलिस ने घेराबंदी कर मिलक बहादुरगंज तिराहे के समीप से दो मादक पदार्थ तस्करों को अफीम सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कार्यवाहक थाना प्रभारी रूपनारायण सिंह ने बताया कि रविवार देर रात अलीगंज-रम्पुरा मार्ग के मिलक बहादुरगंज तिराहे के समीप किसी का इंतजार कर रहे दो तस्करों को पकड़ा गया है। इनके कब्जे से एक किलो 16 ग्राम अफीम सहित दो स्मार्टफोन, चार सौ रुपये की नकदी बरामद हुई है। पकड़े गए तस्करों में सोनू पुत्र गंगाराम निवासी मिलक बहादुरगंज थाना बिशारतगंज, दूसरा चंद्रसेन पुत्र दोधराम निवासी गांव मानिकपुर थाना वजीरगंज, बदायूं का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पूछताछ में तस्करों ने पुलिस को बताया कि जल्द से जल्द अधिक कमाने व अपने शौक पूरे करने के लिए तस्करी के धंधे में उतरते चले गए। तस्करों को पकड़ने वाली टीम में कार्यवाहक थाना प्रभारी के अलावा उपनिरीक्षक बिजेंद्र सिंह, सिपाही विष्णु पूनिया, छत्रपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें