फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: शाहजहांपुर में हाईवे पर रोडवेज की दो बसें टकराई, हादसे में सात घायल

Sat, 16 Jul 2022 01:20 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर जिले में रोडवेज की दो बसें आपस में टकरा गईं। हादसे में सात यात्री घायल हो गए। दरअसल, सोहराबगंज डिपो की बस के चालक को झपकी आ गई, जिसके चलते तेज रफ्तार बस ने शाहजहांपुर डिपो की बस में पीछे से टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
रोडवेज की दो बसें आपस में टकराईं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर जिले में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलहर इलाके के धनेला गांव के पास शुक्रवार रात करीब दो बजे रोडवेज की दो बसें टकरा गईं। हादसे में सात यात्री घायल हो गए। 
विज्ञापन


शनिवार रात दोनों बसें शाहजहांपुर से बरेली की ओर जा रही थीं। आगे शाहजहांपुर डिपो की बस चल रही थी। बताते हैं कि सोहराबगंज डिपो की बस के चालक को झपकी आ गई, जिसके चलते तेज रफ्तार बस ने शाहजहांपुर डिपो की बस में पीछे से टक्कर मार दी। 

हादसे में शाहजहांपुर डिपो की बस की एक साइड बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सोनू (30), संजय (45), गीता (45), सरिता, विमलेश व रूबी घायल हुए हैं। ये सभी लोग लखीमपुर जिले के रहने वाले थे। घायलों को पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें