फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सब जूनियर व सीनियर में दो-दो, महिला वर्ग में एक खिलाड़ी का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नौ से 17 सितंबर तक मोदी नगर में आयोजित होने वाली महिला पुरुष सब जूनियर, जूनियर व सीनियर भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में चयन-ट्रायल आयोजित किए गए। इसमें सब-जूनियर, सीनियर में दो-दो और महिला वर्ग में एक खिलाड़ी का चयन हुआ। स्टेडियम के भारोत्तोलन कोच हरिशंकर ने बताया कि सब जूनियर वर्ग के 49 किलोग्राम भार वर्ग में बृजेश कुमार, 73 किलोग्राम भार वर्ग में निशांत शर्मा का चयन किया गया। सीनियर वर्ग के 73 किलोग्राम भार वर्ग में विकास व 81 किलोग्राम में अंशु का चयन हुआ। वहीं महिला वर्ग में 64 किलोग्राम भार वर्ग में शेफाली कुमारी चयनित हुईं। निर्णायक मंडल में भूपेंद्र नाथ और रूपेंद्र सिंह शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें