बरेली। ई-रिक्शा पर सवारी बनकर बैठे शख्स ने दो लोगों की जेब काटकर रुपये निकाल लिए। मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
बहेड़ी के मोहल्ला तलपुरा निवासी शादाब ने बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को बताया कि वह दो दिन पहले अपनी पुत्री से मिलने शहर में रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज की ओर आए थे। शादाब डोहरा मोड़ से फीनिक्स मॉल की तरफ ई रिक्शा पर बैठकर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि ई रिक्शा में कोई जेबकतरा भी बैठा था। सुरेश शर्मा नगर चौराहे से आगे बढ़ते ही जेबकतरे ने उनकी जेब काटकर 19200 रुपये निकाल लिए और ई रिक्शा रुकवाकर चला गया। शादाब ने बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसी तरह कुछ दिन पहले देवरनिया निवासी राजकुमार शहर आ रहे थे। इसी दौरान वह इज्जतनगर से कोहाड़ापीर के लिए ई रिक्शा पर बैठकर चल दिए। ई रिक्शा वाले का जेबकतरा साथी सवारी बनकर बैठा और जेब काटकर 64 हजार रुपये लेकर चला गया। प्रेमनगर थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ब्यूरो