फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आईएमसी के प्रदेश संगठन प्रभारी नदीम कुरैशी को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस से शिकायत

Fri, 02 Jun 2023 12:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के मौलाना तौकीर रजा खान के संगठन इत्तेहाद मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के पदाधिकारी को जान से मारने की धमकी मिली है। पदाधिकारी के साथ संगठन के लोगों ने थाना प्रेमनगर में मामले की शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
आईएमसी के प्रदेश संगठन प्रभारी नदीम कुरैशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल के प्रदेश संगठन प्रभारी नदीम कुरैशी को बृहस्पतिवार आधी रात में कुदेशिया पुल के पास रोककर धमकाया गया। नदीम कुरैशी के मुताबिक रात में वह अपने मामा के घर से लौट रहे थे। कुदेशिया पुल के नीचे अंडरपास के पास बाइक सवार दो अनजान लोगों ने उन्हें रोक लिया। वे गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो वे मारपीट पर उतारू हो गए और जान से मारने की धमकी देने लगे।

विज्ञापन


उन्होंने पुलिस से शिकायत की बात कही तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वे नशे में लग रहे थे और बाइक पर नंबर भी नहीं था। कुरैशी के मुताबिक उन्हें पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं। जान का खतरा जताते हुए उन्होंने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रेमनगर इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तत्काल ही मौके पर पुलिस भेजी गई। सीसीटीवी फुटेज भी चेक करा रहे हैं। फिलहाल घटना का कोई साक्ष्य नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें