फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिला का शव गायब करने के मामले में दो लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। थाना क्षेत्र के सिसौना गांव में 25 अगस्त की रात दहेज के लिए विवाहित की हत्या कर शव ठिकाने लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति व ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों की निशानदेही पर शव को जलाने के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बदायूं जनपद के थाना बिनावर के गांव रसूलपुर निवासी कैलाश यादव ने 26 अगस्त को पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उनकी 21 वर्षीय पुत्री आरती की शादी तीन वर्ष पूर्व थाना बिशारतगंज के गांव सिसौना निवासी यतेंद्र यादव से हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहे थे।
पुलिस ने बुधवार को पति यतेंद्र यादव एवं ससुर रामवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि आरती ने फंदा लगा ली थी। पुलिस कार्रवाई के डर से उन लोगों ने रात में ही राम गंगा किनारे ले जाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उसकी अस्थियां व चिता की राख गंगा में बहा दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें