फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थ गिरने से चोटिल हुए दो यात्री रेलवे की सहायता से हुए गदगद

विज्ञापन
हंसीखुशी अपने घर लौटते जख्मी हुए रेलयात्री। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन

यात्रा के दौरान उनकी सहायता हेतु एक सुपरवाइजरी स्टाफ भी मुंबई तक भेजा गया

लखनऊ। बुधवार को हरौनी- उन्नाव के मध्य लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस के एसी कोच बी वन में साइड अपर बर्थ संख्या 24 कुछ तकनीकि खामियों के चलते गिर गई। बर्थ गिरने से नीचे बैठे दो यात्री चोटिल हो गये। घटना को संज्ञान में लेते हुए चोटिल यात्रियों को कानपुर में उतारकर उन्हें एक निजी हास्पीटल में भर्ती कराया गया। उधर, यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान करने हेतु मंडल रेल प्रबंधक ने सहायक वाणिज्य प्रबंधक (प्रथम) राजेश कुमार श्रीवास्तव और अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय तिवारी को कानपुर तक भेजा था। उपचार के उपरांत पूर्वोत्तर मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ डॉ. मोनिका अग्निहोत्री के आदेश पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंबर प्रताप सिंह के निर्देशानुसार यात्रियों को उनके परिवार सहित शनिवार को पुष्पक एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच में बर्थ आवंटित कर कानपुर सेंट्रल से मुंबई को रवाना किया गया। रेल यात्रा के दौरान उनकी सहायता हेतु एक सुपरवाइजरी स्टाफ को भी उनके साथ मुंबई तक भेजा गया है। रेलवे प्रशासन द्वारा प्रदान की गई इस अद्भुत सहायता से यात्री का परिवार गदगद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें