फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के गांव मटैनिया में नाली के विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों में जमकर डंडे चले। इसमें महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। पीड़ित रामप्रसाद की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने बताया कि मटैनिया गांव में पानी के निकास को लेकर रामप्रसाद के परिवार पर राजकुमार के लोगों ने डंडों से हमला कर दिया। इसमें महिला मोरकली सहित रामकिशन, रामगोपाल और संजीव को चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए फरीदपुर सीएचसी भेजा है। रामप्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने राजकुमार सहित अन्य लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद