फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधौरा में पूर्व प्रधान समेत दो लोगों की डेंगू से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरनिया। गांव सिंधौरा में शुक्रवार को डेंगू से पूर्व प्रधान समेत दो लोगों की मौत हो गई। अब तक इस गांव में डेंगू छह लोगों की जान ले चुका है। शुक्रवार को दो और मौतें होने के बाद सीएमओ ने रिछा सीएचसी के प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। शनिवार को खुद सीएमओ भी गांव का दौरा करेंगे।
विज्ञापन

सिंधौरा में बुखार का भीषण प्रकोप फैला हुआ है। बड़ी तादाद में बुखार की चपेट में आए लोग निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। शुक्रवार को गांव के पूर्व प्रधान नत्थूलाल पाली और हरसहाय की पत्नी कलावती की डेंगू से मौत हो गई। परिजनों बताया कि कुछ समय पहले उन्हें बुखार आया था। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी।
सिंधौरा गांव में डेंगू से कई लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है। रिछा सीएचसी प्रभारी को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। शनिवार को मै खुद गांव का दौरा करूंगा। - बलवीर सिंह, सीएमओ
विज्ञापन

वार्ड के स्टाफ को मरीजों की हालत के बारे में नहीं पता
बरेली। जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे एडीएसआईसी और सीएमओ उस वक्त हैरान रह गए जब वार्ड का स्टाफ मरीजों की हालत और इलाज के बारे में कुछ नहीं बता पाया। दोनों अफसरों ने नाराजगी जताते हुए स्टाफ को मरीजों के इलाज का पूरा रिकॉर्ड रखने को कहा। जिला अस्पताल में बने डेंगू वार्ड में फिलहाल 12 मरीज भर्ती हैं। शुक्रवार को डेंगू वार्ड पहुंचे एडीएसआइसी डॉ. मेघ सिंह और सीएमओ डॉ. बलबीर सिंह ने मरीजों से एक-एक कर इलाज के बारे में पूछताछ की। इसके बाद स्टाफ से मरीजों के बारे में पूछा। स्टाफ मरीजों की हालत के बारे में कुछ नहीं बता पाया तो दोनों अधिकारियों ने नाराजगी जताई। स्टाफ को मरीजों के इलाज का पूरा ब्योरा फाइल में दर्ज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें