फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ग्रामीण के बैंक खाते से उड़ाए दो लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव मीरनगर उर्फ नौगवां निवासी हरिसुमरन लाल साइबर के बैंक खाते से साइबर ठगों ने दो लाख रुपये उड़ा दिए। मामले की तहरीर मिलने पर पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित हरिसुमरन लाल के मुताबिक, 12 जुलाई को उन्होंने एक क्यूआर कोड स्कैन किया था। इसके बाद मोबाइल फोन पर ओटीपी आया तो उन्होंने रामपुर स्थित एचडीएफसी बैंक में मिलकर संपर्क किया। वहां से उन्हें बताया गया कि ओटीपी बताने से कोई परेशानी नहीं होगी। इस पर उन्होंने ओटीपी बता दिया। पीड़ित के अनुसार, शाम करीब सात बजे ईमेल आया कि ओटीपी सफल हो गया है। इसके बाद उनके खाते से चार बार में 50-50 हजार रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन

सीओ अजय कुमार ने बताया कि मामले में उपलब्ध तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें