हाफिजगंज। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर गांव सुडिंयावा मोड़ के पास स्थित मंदिर के सामने शनिवार सुबह ई-रिक्शा की टक्कर से दो कांवड़िये घायल हो गए। कांवड़ भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर गई पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर घायलों को उपचार के लिए नवाबगंज भेजा। वहां से साथी पीलीभीत के अस्पताल ले गए। पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव टांडा विजयसी से 14 कांवड़ियों का जत्था कछला घाट से 130 किलो गंगाजल लेकर शनिवार को लौट रहा था। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर गांव सुडिंयावा मोड़ के पास स्थित मंदिर के सामने पीछे आ रहे अनियंत्रित ई-रिक्शा की टक्कर से दो कांवड़िये प्रदीप सरकार और पुरनादो सरकार घायल हो गए। उनकी कांवड़ भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर मौके पर गई पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नवाबगंज सीएचसी भेजा। साथी वहां से घायलों को पीलीभीत अस्पताल ले गए। सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा प्राथमिकता है। यातायात और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। आरोपी चालक को हिरासत में लेकर ई-रिक्शा को कब्जे में ले लिया। कांवड़ियों को समझाकर और जल उपलब्ध कराकर गंतव्य के लिए भेज दिया गया है।