बरेली। जिले में पराली जलाने के दो मामले सामने आएं हैं। सेटेलाइट से तस्वीरें मिलने के बाद आंवला और भुता थाने में दो किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। साथ ही दोनों पर 2500-2500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
उप कृषि निदेशक अभिनंदन सिंह ने बताया कि किसानों को जागरूक किया जा रहा है कि वह अपने खेतों में पराली न जलाएं। इसके बाद भी आंवला तहसील क्षेत्र के ब्लॉक रामनगर के टाह निवासी संजीव कुमार और फरीदपुर तहसील क्षेत्र के विकासखंड भुता के उम्मेदपुर गांव निवासी सुरेंद्र पाल ने खेत में ही पराली जला दी। सेटेलाइट से तस्वीरें मिलने के बाद टीम गांव गई। पुष्टि होने के बाद दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवाद