फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: करंट लगने से देवर-भाभी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 25 Jun 2020 11:34 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बदायूं जिले के अलापुर कस्बे के वार्ड नंबर दो में गुरुवार सुबह करंट लगने के कारण देवर भाभी की मौत हो गई। बताया गया कि 60 वर्षीय सरोज देवी अपने घर में कपड़े धो रही थी। तभी अचानक उनके टब में तार टूट कर गिर गया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन


जब उनके देवर राजाराम ने देखा तो उन्हें लगा कि वह ऐसे ही बैठी हैं। उन्हें लगा कि शायद भाभी की तबीयत खराब हो गई है। उन्होंने सरोज देवी को पकड़कर उठाने का प्रयास किया, जिससे वह भी करंट की चपेट में आ गए और उनकी भी मौत हो गई। 

एक ही परिवार में दो-दो मौतों से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें