बरेली। जम्मू-कश्मीर और गोरखपुर आने-जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल होने इसके अलावा ट्रेनों पर यात्रियों के लगातार बढ़ रहे दबाव के बीच रेलवे ने 18 और 19 जून को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन से गोरखपुर के बीच विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को दोनों ट्रेनों की समय सारणी जारी कर दी गई। दोनों ट्रेनों का बरेली जंक्शन पर ठहराव होगा। यह ट्रेनें चलने से कन्फर्म टिकट के लिए इन रूटों की ट्रेनों में मारामारी कुछ कम होगी।
04662 शहीद कैप्टर तुषार महाजन-गोरखपुर विशेष ट्रेन 18 जून को तड़के 3:15 बजे शहीद कैप्टर तुषार महाजन स्टेशन से चलने के बाद जम्मू, पठानकोट, लुधियााना, अंवाला, सहारनपुर, रुड़की, मुरादाबाद होते हुए शाम 7:33 बजे बरेली जंक्शन आएगी। यहां से चलने के बाद सीतापुर, गोंड़ा होते हुए 19 जून को तड़के 4:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन 04664 शहीद कैप्टर तुषार महाजन-गोरखपुर विशेष ट्रेन 19 जून को शहीद कैप्टर तुषार महाजन स्टेशन से तड़के 3:15 बजे चलने के बाद रात 10 बजे बरेली जंक्शन आएगी। यहां से चलने के बाद अगले दिन सुबह 5:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। संवाद