फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दिल्ली के पार्सलों पर दो दिन रोक, ट्रेनों में बढ़ाई सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर रेलवे ने दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में पार्सल बुकिंग दो दिन के लिए रोक दी है। शनिवार को भी पार्सल बुकिंग नहीं की गई। प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में महाकुंभ के कारण पार्सल बुकिंग पहले से बंद है। सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली, प्रयागराज, अयोध्या, वाराणसी और मथुरा जाने-आने वाली ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शनिवार को जीआरपी और आरपीएफ ने जंक्शन पर चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्धों की तलाश की। सर्कुलेटिंग एरिया में भी विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त स्क्वाॅड की तैनाती की गई है। बरेली होते हुए गुजरने वाली राजधनी, वंदे भारत एक्सप्रेस में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इंस्पेक्टर जीआरपी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के जरिये भी संदिग्धों की निगरानी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें