फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गैंगस्टर एक्ट में दो दोषियों को कैद और जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विशेष न्यायाधीश कोर्ट संख्या पांच ने गैंगस्टर एक्ट के दो दोषियों को कैद और जुर्माने की सजा सुनाई है। किला के मोहल्ला हुसैनबाग निवासी मुन्ना उर्फ गुड्डू के खिलाफ थाना प्रेमनगर में गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज था। उसने जुर्म इकबाल कर लिया। कोर्ट ने ढाई वर्ष कैद और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। गैंगस्टर एक्ट के दूसरे मामले में फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर मांझा के सोबरन उर्फ सोहरन को पांच वर्ष कैद और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। उसके खिलाफ फरीदपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें