हाफिजगंज। बीटेक के छात्र से लूट करने वाले नाबालिग समेत दो बदमाशों को पुलिस ने बरेली-पीलीभीत हाईवे के निकट पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से एक मोबाइल फोन, बाइक बरामद हुई है। उप निरीक्षक गजेंद्र सिंह के अनुसार शनिवार शाम पुलिस फोर्स के साथ बरेली-पीलीभीत हाईवे पर जा रहे थे। तभी सूचना मिली कि हाईवे पर पेट्रोल पंप के निकट दो व्यक्ति एक बाइक पर बैठे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम आकाश पुत्र महिलाल निवासी औरंगाबाद थाना हाफिजगंज बताया है। गहन पूछताछ के बाद पता चला कि कुछ दिन पूर्व कुंवरपुर बंजरिया मार्ग पर बीटेक के छात्र आदेश मिश्रा से मोबाइल फोन की लूट हुई थी, जो बरामद हो गया है। संवाद