फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मूर्ति स्थापना को लेकर दो समुदाय आमने-सामने, पुलिस बल तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। एक समुदाय द्वारा मूर्ति स्थापना की नई परंपरा डालने के बाद दो समुदाय आमने-सामने आ गए। मामले की सूचना पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। अब चुनाव के बाद पुलिस अधिकारियों ने समस्या के समाधान की बात कही है।
विज्ञापन


ग्राम कैमुआ में कुछ समय पूर्व गांव के देव स्थान पर काली माता की मूर्ति पुरानी होने के कारण खंडित हो गई थी। ग्राम निवासी चिरंजी लाल गुप्ता ने दूसरी नई मूर्ति लगाने के लिए अपने घर पर ही मूर्ति तैयार कराई थी। इसके बाद रविवार को श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कर देर शाम देव स्थान पर काली माता की मूर्ति स्थापना कर रहे थे। तभी गांव के दूसरे समुदाय के लोगों ने नई परंपरा बताते हुए विरोध कर पुलिस को फोन कर दिया। सूचना पर ट्रेनी आईपीएस, सीओ आंवला के साथ भारी मात्रा में पुलिस बल गांव में पहुंच गया। यहां बताया गया कि मूर्ति पहले से ही स्थापित थी। खंडित होने के कारण नई मूर्ति लगाई जा रही थी। इस पर दूसरे समुदाय के लोग आगे आ गए।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों द्वारा चुनाव बाद समस्या का समाधान कराने की बात कही गई है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस बल तैनात है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें