सिरौली। भीड़ कम होने व जनरेटर से रोशनी की व्यवस्था होने पर रात में एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में एक बार फिर दबे लोगों को तलाशने का अभियान शुरू किया गया। रहमान शाह के घर में गिरे सीमेंट के भारी भरकम बोल्डर जेसीबी से हटाए गए। साढ़े बारह बजे रात में दीवार के दोनों बच्चों के शव मिल गए। उन पर मामूली मलबा पड़ा था। दोनों के शव साफ थे। लग रहा था कि सोते वक्त ही उन्हें मौत ने आगोश में ले लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों वाहिद के बेटे हसन व शहजान थे। इस तरह मृतकों की संख्या पांच हो गई। महिलाओं में तीसरे शव की पहचान को लेकर रात तक पेच फंसा रहा। हालांकि, पुलिस इसे नासिर की पत्नी सितारा (55) का मानकर चल रही है। अस्पताल के रिकाॅर्ड में भी यही दर्ज किया गया है। बावजूद पुलिस के ही पहले रिकार्ड में सितारा को घायल के तौर पर दर्ज करने से भ्रम की स्थिति बनी रही। संवाद