बरेली। शहर में कुत्तों के हमले बढ़ गए हैं। रहपुरा चौधरी और किला क्षेत्र में दो बच्चों पर कुत्तों ने बुधवार को हमला कर दिया। परिजनों ने बताया कि सुबह चार साल के फरमान पर घर के बाहर खेलते समय कुत्ते ने हमला कर दिया। चीख सुनकर उसे किसी तरह से बचाया गया। वहीं, किला क्षेत्र में ही दूल्हा मियां मजार के पास फारूख का तीन साल का बेटा शान घर के बाहर खेल रहा था। उस पर भी कुत्तों ने हमला कर दिया। एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. नैन सिंह का कहना है कि आवारा कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी कराई जा रही है। ब्यूरो