फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। आंवला-शाहबाद मार्ग पर विशनपुरी बगिया चौराहे पर बाइक एवं ट्रक में हुई टक्कर में सवार दो सगे भाई घायल हो गए। इनमें से एक भाई को बरेली में अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। नगर के मोहल्ला मुगलान निवासी 24 वर्षीय बबलू मंसूरी एवं उनका छोटा भाई 16 वर्षीय आफताब मंसूरी बाइक से लिलौर से पशुओं का चारा लेकर सिरौली लौट रहे थे। तभी चौराहे को पार करते समय आंवला दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें आफताब गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दूसरे को मामूली चोट आई। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर ट्रक चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल आफताब को उपचार के लिए बरेली भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। पीड़ित की तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई कि जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें