फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो बाइकें भिड़ीं, एक युवक की मौत

विज्ञापन
शेरगढ़। मृतक प्रेमपाल का फाइल फोटो
विज्ञापन
शेरगढ़। दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है। थाना क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर निवासी 58 वर्षीय प्रेमपाल व भतीजा मुकेश उर्फ बबलू के साथ कहीं जा रहे थे। इस बीच केसरपुर निवासी रवि व उसके साथी नरोत्तम अपनी दुकान से गांव लौट रहे थे। तभी शाही-शेरगढ़-बहेड़ी मार्ग पर कुड़का ईंट-भट्ठे के पास दोनों बाइकों में भिड़ंत हो गईं। इसमें प्रेमपाल की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई, जबकि तीनों लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार को इसी गांव के डिल्लीधर की मौत से गांव में मातम छा गया था। अब शनिवार को उसी गांव के प्रेमपाल की हादसे में मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें