मीरगंज। सोमवार शाम दो बाइकें आपस में भिड़ गईं, जिससे दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग गंभीर घायल हो गए।
सोमवार पांच बजे 18 वर्षीय अमान निवासी म्यूडी बुजुर्ग बाइक से 30 वर्षीय तरबीना एवं तीन वर्षीय रिजवी के साथ मीरगंज की ओर आ रहे थे, जबकि मीरगंज की ओर से राजेश उर्फ आकाश और नीरज सहोड़ा की ओर जा रहे थे। तभी परचई के पास दोनों की बाइकें भिड़ गईं, जिसमें सभी घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को सीएचसी मीरगंज इलाज के लिए भेजा, जहां हालत गंभीर होने पर सभी को प्राथमिक उपचार देकर बरेली रेफर किया गया है। संवाद