ट्रेन में शराब ले जाने के आरोपी जीआरपी की गिरफ्त में।
बरेली। जीआरपी ने पद्मावत एक्सप्रेस में शराब ले जाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया।
बरेली जंक्शन पर जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक अमीराम ने बताया शनिवार को सुबह तीन बजे पद्मावत एक्सप्रेस के कोच डी-3 में तलाशी ली गई तो दो यात्रियों के पास से हरियाणा मार्का शराब की आठ बोतलें बरामद की गईं। गिरफ्तारी के समय दोनों ही आरोपी नशे में थे। आरोपियों ने अपना नाम रंजीत और अनिल निवासी करोल बाग नई दिल्ली बताया। मेडिकल परीक्षण के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। दोनों आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी है। संवाद