फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांझे से कटी मासूम की नाक: बेटी को गोद में लेकर छत पर टहल रही थी मां, चीख सुन कांपा कलेजा; गर्दन पर भी जख्म

Thu, 15 Jun 2023 01:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध है, इसके बावजूद इसकी बिक्री हो रही है। इसके चलते मांझे के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। फ्लाईओवर, सड़क और घरों की छतों पर लोग मांझे की चपेट में आ रहे हैं। 
विज्ञापन
चाइनीज मांझे से कटी मासूम की नाक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध के बावजूद बरेली में इसकी बिक्री हो रही है। इसके चलते आए दिन मांझे की चपेट में आने से लोग घायल हो रहे हैं। बुधवार को एक मासूम बच्ची चाइनीज मांझे की चपेट में आने से घायल हो गई। उसके कान, नाक और गले पर जख्म हो गए। गनीमत रही कि गले पर गहरा जख्म नहीं हुआ। अन्यथा उसकी जान भी जा सकती थी। 
विज्ञापन


थाना बारादरी क्षेत्र की राजीव नगर कॉलोनी निवासी सचिन ने बताया कि उनकी पत्नी नीतू बुधवार शाम ढाई महीने की बेटी शिवांशी को लेकर छत पर टहल रही थी, तभी पड़ोस का रहने वाला युवक पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान मासूम शिवांशी मांझे की चपेट में आ गई। इसके चलते उसके नाक-कान और गले पर जख्म हो गए। मांझे से कटने पर बच्ची चीख पड़ी। बच्ची की हालत देख मां का कलेजा कांप गया। वह भी चीखने लगी। 

ये भी पढ़ें- UP News: तपते मौसम में जानलेवा हुआ डायरिया, बरेली में छह माह के बच्चे की मौत; जानें लक्षण और बचाव के उपाय
विज्ञापन


नीतू और मासूम बेटी की चीख सुनकर तुरंत ही परिवार के लोग छत पर पहुंचे तो देखा कि मांझे से बेटी की नाक पर गहरा जख्म हुआ था। परिजन आनन फानन उसे अस्पताल ले गए। उसका उपचार कराया। पीड़ित परिवार ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। मोहल्ले के लड़के जमकर पतंगबाजी करते हैं। इसके लिए चाइनीज मांझे का इस्तेमाल करते हैं। 
विज्ञापन

शहर में हो चुके हैं कई हादसे 

शहर में मांझे के कारण पहले ही हादसे हो चुके हैं। मई 2012 में आईवीआरआई पुल पर रेत-बजरी कारोबारी मांझे से घायल हो गया था। हेलमेट में मांझा फंसने के कारण उसकी नाक कट गई थी। अगस्त 2020 में सिविल लाइंस चौपुला निवासी 25 वर्षीय अजय चौहान घायल हो गए थे। इसी दिन सुभाषनगर के महेंद्र कश्यप की नाक मांझे से कट गई थी। इसके अलावा भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें