बरेली के मालद्वीप में 500 डॉलर की नौकरी दिलाने के नाम पर ढाई लाख की ठगी की गई है। पीड़ित को विदेश पहुंचने के बाद स्वीपर की नौकरी पर लगा दिया और फिर आरोपी ने वापस बुलाने के नाम पर 50 हजार रुपये ले लिए। आईजी रेंज के आदेश पर कांकर टोला निवासी वसीम पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हाफिजगंज के सेंथल मोहल्ला चौधरी निवासी आमिल खान की ओर से दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक रिश्तेदार कांकर टोला निवासी वसीम का घर पर आना जाना था। अगस्त 2021 में वसीम ने परिवार वालों से कहा कि विदेशी लोगों से संबंध है और आमिल की 350 डॉलर के वेतन पर मालदीप में वेटर की नौकरी लगा सकता है।
कुछ दिन बाद वेतन 500 डॉलर हो जाएगा और नौकरी पर भेजने के लिए दो लाख रुपये लगेंगे। नवंबर 2021 में अपांईटमेंट लेटर पर अंगूठा लगवाकर हस्ताक्षर करवाए। इसके बाद वीजे के नाम पर कुछ रुपये अपने साथी के खाते में डलवाए। दिसंबर में इंपलाइर ग्लोविन प्राइवेट लिमिटेड का वीजा जिसका बेसिक वेतन 350 डॉलर था वसीम ने आलिम को दे दिया।
फिर टिकट के नाम पर बची रकम अन्य व्यक्ति के खाते में डलवाई। छह जनवरी का टिकट होने की बात कही और फिर 80 हजार रुपये लिए। आलिम मालदीप पहुंचे तो उन्हें वेटर की जगह स्वीपर की नौकरी दी गई। उनका वेतन भी कम था और आठ घंटे से अधिक की नौकरी थी। परिवार वालों को फोन पर जानकारी दी तो उन्होंने वसीम से बात की।